कृष्णा सेवा संस्थान ने बिरसा मुंडा को किया याद
बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान ने महान स्वतंत्रता सेनानी एंव जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रदासुमन अर्पित कर उनको याद किया!संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी संस्थान द्वारा बिरसा मुंडा क़ो याद किया गया,बिरसा मुंडा मात्र 25 साल की उम्र में ही वीरगति को प्राप्त हो गए थे और उन्होंने जीवन पर्यंत आदिवासियों के स्वाभिमान के लिए अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी थी और महान योद्धा बिरसा मुंडा के सम्मान में आज का दिन जनजातीय गौरव दिवस के नाम से भी जाना जाता है! हम सभी क़ो गर्व है कि ऐसे सेनानी देश में पैदा हुए है!इस अवसर कोषाध्यक्ष आनंद दवे,रक्तदान समिति प्रभारी मांगीलाल खत्री,नगर प्रभारी विमल मालवीय,उपाध्यक्ष पवन गहलोत,संगठन मंत्री मुकेश सिंह,सह संगठन मंत्री विजय त्रिवेदी,हाउसिंग बोर्ड प्रभारी गणपत वैष्णव,ग्रामीण प्रभारी राजेंद्र माली,जसोल प्रभारी नितेश निम्बार्क,कृष्णा सुन्दरकांड समिति सचिव गणपत अवस्थी,अशोक राजपुरोहित सहित सदस्य मौजूद रहे।