Dark Mode
क्रुणाल पंड्या ने बल्ले से मचाई तबाही

क्रुणाल पंड्या ने बल्ले से मचाई तबाही

विजय हजारे ट्रॉफी 2024 में बड़ौदा ने कमाल किया है। दरअसल, बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इस दौरान कप्तान क्रुणाल पंड्या ने विस्फोटक बैटिंग की। इस दौरान उन्होंने नाबाद 80 रन बनाए। क्रुणाल की इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे। उनके साथ-साथ निनाद अश्विनकुमार ने भी कमाल किया। अश्विन कुमार ने शतक जड़ा दिया।


बता दें कि, बड़ौदा टीम केरल के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी। उसने इस दौरान 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 403 रन बनाए। इस दौरान क्रुणाल नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 80 रन बनाए। क्रुणाल ने 7 चौके और 3 छक्के भी जड़े जिसके बाद उनकी इस विस्फोटक पारी से बड़ौदा को बड़े स्कोर तक पहुंची।


बड़ौदा के लिए निनाद और शाश्वत राव ओपनिंग करने आए। इस दौरान निनाद ने 99 गेंदों में 136 रन बनाए। निनाद ने 19 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके साथ विष्णु सोलंकी ने भी दमदार पारी खेली। उन्होंने 46 रनों का योगदान दिया। पार्थ कोहली ने 72 रनों का योगदान दिया। भानू पूनिया ने नाबाद 37 रन बनाए। इस तरह बड़ौदा ने 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 403 रन बनाए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!