Dark Mode
कुडाल परगना मारू कुमावत समाज एक्शन मोड़ पर 

कुडाल परगना मारू कुमावत समाज एक्शन मोड़ पर 

 

सरियादेवी मंदिर ट्रस्ट की बैठक में हुई समाज सुधार पर चर्चा समाज हित मे कई निर्णायक लिए फैसले  

 
 
सुमेरपुर। समस्त मारू कुमावत समाज ख्रिकुंडाल परगनायादेवी ट्रस्ट कुंडाल परगना भारूंदा ट्रस्ट की जनरल बैठक अध्यक्ष शंकर लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें समाज सुधार हित में एवं विकास के बारे में विशेष चर्चा की गई।आयोजित बैठक में समाज की सहमति से कई निर्णायक सभ्यता  फैसले लिए गये । समाज में हो रही विवाह शादियों में होने वाले फिजूलखर्ची पर ट्रस्ट के पदाधिकारी व पंच प्रमुख एक्शन मोड़ पर दिखाई दिए और शादियों के सीजन में हर रोज नए-नए तरीके अपनाने को लेकर इन चीजों पर पाबंदी लगाई।
 
इन पर लगाई पाबंदी-
 
कुंड़ाल परगना 12 गांव के पंच प्रमुखों ने बैठक में अहम फैसले पारित किए गए जिसमें किसी भी गांव,किसी भी घर में शादी समारोह के अवसर पर-डी,जे पर रहेगी पूरी पाबंदी और ढोल थाली पर नहीं रहेगी कोई पाबंदी। शादी में माहिरा (मोमेरो) सिर्फ मामाजी की और से ही होगा,बाकी माहिरा से माफी आपका आशीर्वाद काफी,इन पर सख्त पाबंदी लगाई गई हैं।शादी मे दूल्हे के  सेविंग( दाड़ी,मूछे ) रखने पर पाबन्दी लगाई । शादी मे हल्दी फ़ंक्शन पर पाबंदी रहेगी। शादी होने के बाद दूल्हा व दुल्हन जिस तरह अपने  देवताओ को नमन(पगे लगने ) जाते है उसी प्रकार अब उन्हें  सरिया देवी मंदिर मे आना अनिवार्य होगा।
 
नियम तोड़ने पर देना होगा जुर्माना-
 
यह कोई कुमावत समाज में ही प्रतिबंध नहीं है बल्कि आजकल सभी समाजों में फिजूलखर्ची पर प्रतिबंध लगाया गया है। आयोजित बैठक के दौरान समाज की सर्वसम्मति से निर्णायक फैसले लिए गए हैं इन समाज के नियमों को तोड़ने पर यह जुर्माना देना होगा। जहां शादी में डीजे बजाने पर 21000 रूपये का दंड । दाड़ी मूछे रखने पर 11000/- रुपये का दंड और समाज द्वारा पडला नही खोला जायेगा ।हल्दी कार्यक्रम करने पर 11000/- रुपये का दण्ड देना होगा। इन सभी पाबंदियों को लेकर समाज के युवाओं ने समर्थन किया है और समाज हित में महत्वपूर्ण फैसला बताया।
 
वार्षिक मेले की हुई घोषणा-
 
अंत में सरीया देवी वार्षिक मेला आयोजन को लेकर चर्चा की गई जिसमें आगामी दिनांक 24.04.2023 से 25.04.2023 आयोजित करना तय हुआ है जहां वार्षिक मेले को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!