Dark Mode
कुलदीप यादव ने शुरू की गेंदबाजी की प्रैक्टिस

कुलदीप यादव ने शुरू की गेंदबाजी की प्रैक्टिस

कुलदीप यादव ने टीम इंडिया में वापसी की शुरुआत कर दी है। जर्मनी में ग्रोइन इंजरी के बाद उनकी सर्जरी हुई थी और अब वो कमबैक की रहा पर हैं। कुलदीप ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में गेंदबाजी का अभ्यास शुरू कर दिाय है हालांकि, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है कि वो कबतक वापसी करेंगे। बीसीसीआई ने भी कुलदीप की फिटनेस को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं की है। कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना नहीं गया है। इस टी20 सीरीज के बाद भारत को फऱवरी के पहले हफ्ते में इंग्लैंड से 3 वनडे खेलने हैं और कुलदीप की नजर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने पर होगी। हालांकि, अभी ये साफ है कि वो 100 फीसदी फिट नहीं है।

बता दें कि, कुलदीप यादव पिछले साल अक्टूबर से ही मैदान से दूर हैं। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट रीज में भी नहीं खेले थे और चोट के कारण बीजीटी में भी नहीं खेल पाए थे। वहीं अब पता चला है कि कुलदीप यादव पूरी ताकते से गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन उनकी भागीदारी पर फैसला एनसीए को मेडिकल टीम के पास है, जो ये तय करेगी कि वह मैच के लिए फिट हैं या नहीं। मोहम्मद शमी भी एनसीए में थे और टीम इंडिया में तभी शामिल हुए जब उन्हें मंजूरी मिली। अगर रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो 19 जनवरी को बोर्ड इ्ग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान करेगी। इसका मतलब है कि कुलदीप के पास अंतर्राष्ट्रीय मैदान में उतरने के लिए खुद को फिट साबित करने के लिए तीन दिन हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!