Dark Mode
कुमावत समाज द्वारा बैंगलोर में पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न

कुमावत समाज द्वारा बैंगलोर में पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न

सुमेरपुर । कुमावत समाज ट्रस्ट की ओर से कर्नाटक के मलयसंद्रा बैंगलोर की पावन धरा पर पांच दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में श्री राधा कृष्णा एवं आशापुरा माताजी मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के साथ कुमावत समाज भवन उदघाटन समारोह आयोजित किया गया जहां इस अवसर पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित कर कुमावत समाज ने मिसाल पेश की। श्री कुमावत सेवा ट्रस्ट द्वारा बेंगलुरु में पांच दिवसीय आयोजन को लेकर मंदिर स्थल के साथ नवीन पवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। राजस्थान प्रवासी कुमावत समाज बंधुओं द्वारा आयोजित समारोह में सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र गोयल,भारतीय जनता पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष नारायण कुमावत एडवोकेट, समाजसेवी अश्वनी सेमलानी समेत संत महात्मा एवं समाज के नेताओं ने शिरकत की ।बैंगलोर पहुँचने के दौरान संत श्री श्री 1008 श्री वलभ गोविंद दास जी महाराज सिरोही के साथ अन्य समाज बंधुओ का ट्रस्ट कार्यकर्ताओ की अगुवाई में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।समाज बंधुओं की ओर से स्वागत में पलक पावडे बिछा दिए और समारोह स्थल मलयसंद्रा पूरे क़ाफ़िले के साथ पहुँचे जहां पर कुमावत समाज मलयसंद्रा बैंगलोर में ज़ोरदार भव्य स्वागत किया ! इस दौरान मंत्रोचार गाजों बाजों के साथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं भवन उद्घाटन संपन्न हुआ जिसमें कर्नाटक के साथ आसपास से हजारों की संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!