Dark Mode
अचंल के सबसे बडा अस्पताल की अव्यवस्था में करेंगे सुधार-कुमावत

अचंल के सबसे बडा अस्पताल की अव्यवस्था में करेंगे सुधार-कुमावत

सीकर। शेखावाटी के सबसे बड़े कल्याण चिकित्सालय में फैली अव्यवस्थाओं को गौ सेवक चतुर्भुज कुमावत करीब 5 लख रुपए लगाकर सुधार करने का प्रयास करेंगे। शुक्रवार को अचंल के सबसे बडा अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान को सेवक कुमावत ने बताया कि सरकारी चिकित्सालय में काफी अवस्थाएं नाली रैंप फैरोकवर कुर्सियां के साथ पेयजल जिनको सुधारने के लिए वह एक अच्छी पहल करने जा रहे हैं । कुमावत बताया कि अस्पताल में मरीजों एवं अटेंडेंट के लिए बनी पानी की टंकियो की सफाई को लेकर लम्बा समय हो चुका है पेयजल से लेकर शौचालय में लगी नले अधिकतर गायब हो चुकी तथा जो लगी है वह खराब पड़ी गंदे पानी की नालियां भी जर्जर अवस्था में है । अचंल के सबसे बडा अस्पताल में बैठने के लिए भी पर्याप्त कुर्सियां नहीं है । कुमावत ने बताया कि शीघ्र ही पीएमओ से चर्चा कर इन अव्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा । उन्होंने बताया कि 100 सीमेंट की कुर्सियां रैंप सहित पेयजल की अच्छी व्यवस्था की जाएगी तथा पानी की टंकियां की सफाई सहित मरीज को होने वाली अन्य परेशानियो को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!