Dark Mode
कुम्भसिंह पातावत एवम टीम ने  मुख्यमंत्री से की फलोदी जिला की मांग 

कुम्भसिंह पातावत एवम टीम ने  मुख्यमंत्री से की फलोदी जिला की मांग 


फलोदी .   फलोदी को जिले की मांग को लेकर कांग्रेस नेता कुंभ सिंह पाता वत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जोरदार तरीके से मांग की । मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रतिनिधि मंडल को पूरा भरोसा और विश्वाश दिलाया कि कमिटी ने रिपोर्ट अभी तक नहीं दी रिपोर्ट आते ही नए जिले बनेंगे । कुंभसिंह पातावत ने मांग करते हुए कहा की आप ने पूरा प्रशासनिक ढांचा खड़ा किया आप से पूरी आशा और उम्मीद है की जिले की सौगात देंगे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता समू खान ने कहा की केवल जिले की उम्मीद आप से ही है सीएम साहब ने आपसी बातचीत पुराने जमाने की बातों का भी जिक्र कर कई किस्से साझा किए।  इस दौरान फलोदी प्रधान हाजी उमरदिन ,मोमराज विश्नोई, पीसीसी सदस्य मोलवी रम्मततुला, पूर्व प्रधान माणक मेघवाल ,पूर्व सरपंच नेनू खान, नुरदीन देदासरी, मोहम्द अली ननेऊ ,मौलवी जमालदीन, मेघसिंह, बसु खा, यासीन खान, हजारीराम विश्नोई, फरसराम मोड़किया, मोमद जाहिर ,भवानीसिंह जेमला, जितेंद्रसिंह खेतुसर ,कंवराज सिंह खारा, सरपंच गण और कई जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि मंडल के साथ रहे। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!