कुर्कसुदा सम्पति की नीलामी 17 को
बाड़मेर। आबकारी विभाग के बाकीदार की कुर्कसुदा सम्पत्ति की सार्वजनिक निलामी 17 अगस्त, 2023 को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक की जावेगी। जिला आबकारी अधिकारी (वसूली) बाड़मेर ने बताया कि आबकारी विभाग के बाकीदार मनोहरसिंह पुत्र भीखसिंह जाति राजपूत निवासी धनोणियों मेघवालों की ढाणी, उण्डू तहसील शिव, जिला बाड़मेर अनुज्ञाधारी देशी मदिरा कम्पोजिट दुकान भीयाड़ व उण्डू वर्ष 2021-22, आबकारी वृत बाड़मेर जिनकी कुर्कसुदा सम्पत्ति (भूखण्ड व आवासीय मकान) की सार्वजनिक निलामी खसरा नं. 534, 1106/1097 व 1112/1097 में स्थान गांव उण्डू तहसील शिव, जिला बाड़मेर में की जावेगी। जिस संबंध में निलामी शर्त एवं अन्य जानकारी के लिए कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी बाडमेर में किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क किया जा सकता है अथवा विभाग की वेबसाईट https://excise.rajasthan.gov.in पर भी देखा जा सकता है।