'सेवा पर्व के अवसर पर केवीआईसी द्वारा खादी महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ
नई दिल्ली। अध्यक्ष केवीआईसी मनोज कुमार ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से किया खादी महोत्सव-2025 का शुभारंभ। 17 सितंबर से 23 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश में 'खादी महोत्सव-2025 का होगा आयोजन। 17 से 19 सितंबर तक केवीआईसी के मुख्यालय मुंबई में स्वदेशी और स्वच्छता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन। अध्यक्ष केवीआईसी के नेतृत्व में 18 सितंबर को मुंबई के जुहू बीच में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अध्यक्ष केवीआईसी ने कहा, 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी मंत्र के साथ केवीआईसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'स्वदेशी क्रांति को जन-जन तक पहुंचा रहा। 'सेवा पर्व के अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 23 अक्टूबर तक पूरे देश में 'खादी महोत्सव-2025 का आयोजन कर रहा है। 17 सितंबर को केवीआईसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से खादी महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ किया। इसके उपरांत केवीआईसी के केंद्रीय कार्यालय मुंबई में 18 और 19 सितंबर को स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 18 सितंबर को मुंबई के जुहू बीच पर 'सेवा पर्व-2025 के तहत विशेष स्वच्छता अभियान-05 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने स्वच्छता अभियान की अगुआई की और 'स्वच्छता से राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अभियान में केवीआईसी के सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।