La Liga: लेवांडोव्स्की के गोल से बार्सीलोना ने बेटिस को हराया
मैड्रिड। रोबर्ट लेवांडोव्स्की के गोल से बार्सीलोना ने ला लीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) में रीयल बेटिस को बुधवार को यहां 2-1 से शिकस्त देकर खिताब के लिए अपना दावा और मजबूत किया। इस जीत से टीम ने 50 अंक के आंकड़े को छू लिया। बार्सीलोना के नाम 19 मैचों में 16 जीत के साथ 50 अंक है जबकि दूसरे स्थान पर काबिज रीयल मैड्रिड के नाम 18 मैचों में 42 अंक है। लेवांडोव्स्की ने इस लीग में अक्टूबर के बाद पहला गोल किया जिससे प्रतिस्पर्धी मुकाबले में बार्सीलोना की लगातार छठी जीत सुनिश्चित हुई।