बारहठ महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान
शाहपुरा। जिला मुख्यालय शाहपुरा 23 सितम्बर, श्री प्र.सिं.बा. राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान का कार्य किया गया, जिसके तहत महाविद्यालय परिसर, रंगमंच, कक्षा-कक्ष, सेमिनार हाॅल में साफ-सफाई की गयी। प्राचार्य डाॅ. पुष्करराज मीणा ने बताया कि स्वयंसेवक स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ चढकर हिस्सा ले रहे है तथा रोज अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन महाविद्यालय में किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी धर्मनारायण वैष्णव ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 02 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। जिसके तहत महाविद्यालय आज साफ-सफाई का कार्यक्रम रखा गया तथा कल राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस बनाया जायेगा। इस अवसर पर रामावतार मीना, डाॅ. अनिल कुमार श्रोत्रिय, दिग्विजय सिंह, प्रियंका ढाका, शंकर लाल चैधरी, तोरन सिंह, नेहा जैन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।