स्कूल में काम करते हाइड्रो से गिरे मजदूर की हुई मौत
फलोदी . स्कूल में बिजली का काम करते मजदूर की हाइड्रो की हुक टूटने से हुई मौत हो गई। हितेश मेघवाल पुत्र लिखमाराम जति मेघवाल निवासी मेघवालो का बास फलोदी ने बताया कि उसका भाई चंपालाल तथा हीरालाल दोनो साथ में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल रामदेवनगर खीचन मे लाईट फिटिंग तथा रिपेरिंग का काम कर रहे थे। चंपालाल बाहर की तरफ तीसरी मंजिल की लाईट फिटिंग कर रहा था तब हाईड्रो वाला आया तब हीरालाल मेरे व भाई चंपालाल तथा स्कूल संचालक ने हाईड्रो पर चढने से मना किया था क्योंकि हाईड्रो मशीन की चैन लगा हुक् सही नहीं था तब अनुकार खान की हाईड्रो महीन नं. RJ-43 जीआई 0186 के ऑपरेटर ने हाइड्रो मशीन की टुक व चैन दोनो सही है डरने की कोई बात नही है कहा कि आप बिना डर के मशीन पर चढ़कर काम करे कुछ होगा तो उसकी जिम्मेवारी हमारी होगी उसके बाड़ मेरा भाई पंचालाल हाईड्रो मशीन पर चढकर काम करने लगा तब हाईड्रो चालक ने लापरवाही पूर्वक हाईड्रो होली को आगे-पीछे किया तब ट्रोली मे लगा हुक अचानक नीकल गया जिससे मेरा भी ट्रोली से नीचे जमीन पर गिर गया जिससे मेरे भाई के सिर व मुँह पर गहरी चोटे आई उसके बाद मेरे भाई को स्कूल संचालक श्याम जी व हीरालाल राजकीय अस्पताल फलोदी लेकर आए जहां पर भाई को देख व चेकअप कर उसको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जानकारी मिलने पर कार्यवाही की है।