Dark Mode
लहरिया उत्सव मनाया

लहरिया उत्सव मनाया

मदनगंज किशनगढ़।खंडेलवाल वैश्य महिला मंडल किशनगढ़ द्वारा लहरिया उत्सव लव कुश होटल में मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं तथा बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया। महिलाओं ने सावन के गीत गाए तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। वरिष्ठ महिलाओं द्वारा कार्यकारिणी के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्षा कविता सेठी, सचिव सुनीता बडाया, संरक्षिका सविता गुप्ता, कार्यकारिणी की सदस्य पूजा गुप्ता, मंजू बडाया, किरण बडाया, रजनी गुप्ता, सपना गुप्ता, विनिता बडाया, शिवानी खंडेलवाल, सरिता बड़ाया, संगीता झालानी, अंशु खण्डेलवाल आदि मौजूद थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!