लहरिया का आयोजन 6 अगस्त को
सीकर । श्री कृष्णा सत्संग बालिका महाविद्यालय मैं 6 अगस्त को शाम 5:00 बजे लहरिया का आयोजन होगा 89.6 एफएम की आरजे ग्रेसी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विलुप्त होते लोक त्यौहार एवं परंपराओं को बचाने के लिए लहरिया का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाएं लहरिया स्वरूप परिधान पहनकर पार्टिसिपेट करेगी कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा आरजे ग्रेसी ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति के चलते धीरे-धीरे हमारी परंपराएं और लोक त्योहार विलुप्त होते जा रहे हैं इसी को दृष्टिगत रखते हुए लहरिया का आयोजन किया जाएगा ताकि हमारी परंपराए जीवित रह सके प्रेस वार्ता के दौरान लहरिया कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया पोस्टर विमोचन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नीलम मिश्रा कविता चौधरी एफएम सीकर की चेयरमैन रक्षा माथुर अंबिका शर्मा श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय की उपाध्यक्ष श्रीमती हेमंत बियानी गरिमा सक्सेना अंजू अग्रवाल साधना सेठी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी