लखावत सर्व सम्मति से भारत विकास परिषद सोजत के अध्यक्ष चुने गए
चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की प्राथमिकता रहेगी : लखावत
सोजत। भारत विकास परिषद सोजत शाखा के वर्ष 2023-24 हेतु अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक जगदीश झंवर एवं सहयोगी बजरंगलाल हुरकत के सानिध्य में स्थानीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्विरोध सम्पन्न करवाये गए। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु अनोपसिंह लखावत, सचिव पद हेतु देवीलाल सांखला तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु धनपत प्रजापत में नाम के प्रस्ताव प्राप्त हुए अन्य किसी के भी नाम इन पदों हेतु प्रस्तावित नहीं हुए इस कारण इन तीनो नाम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी रामस्वरूप भटनागर ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु अनोपसिंह लखावत, सचिव पद हेतु देवीलाल सांखला तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु धनपत प्रजापत में नाम के प्रस्ताव प्राप्त हुए अन्य किसी के भी नाम इन पदों हेतु प्रस्तावित नहीं हुए इस कारण इन तीनो नाम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में लखावत ने कहा कि उनके द्वारा चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की प्राथमिकता रहेगी, परिषद की सामान्य गतिविधियां भी नियमानुसार साँचालित होगी । नव निर्वाचित सचिव देवीलाल सांखला ने पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही। बैठक में नए बने सद्स्य मनोहर पालडिया, महेंद्र माथुर, बसन्त लखावत अशोक सेन का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सोनी ने किया।
यह थे उपस्थित
बैठक में नाहरसिंह राठौड़, बजरंगलाल, रामकिशोर राठोड, गजेंद्र मेहता, गुणवंती मेहता, राजेशदुलारी सान्दू
वीणा गुप्ता, सुनील शर्मा, राकेश कश्यप नितिन सोनी, कृष्ण कांत शर्मा, महेंद्र माथुर, मनोहर पालड़िया, अंकुर बलाई, प्रवीण प्रजापत, अशोक सेन,नवनीत जैन,गोरधन लाल , ओम प्रकाश मोहिल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।