Dark Mode
जोधपुर में सूने घर में लाखों की चोरी, ताले तोड़कर गहने-कैश लेकर फरार चोर

जोधपुर में सूने घर में लाखों की चोरी, ताले तोड़कर गहने-कैश लेकर फरार चोर

जोधपुर। जोधपुर में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने और कैश चुरा लिए। परिवार होली मनाने के लिए गांव गया हुआ था, और इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जब परिवार लौटा, तो उन्होंने घर में सामान बिखरा हुआ पाया। इसके बाद परिवार ने माता का थान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। माता का थान पुलिस थाने में खारिया मीठापुर निवासी राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। राकेश ने बताया कि वह वर्तमान में पदमावती नगर, मिरासी कॉलोनी में चम्पालाल माली के मकान में किराए पर रहता है और दूध डेयरी का काम करता है। होली के पर्व पर वह 2 मार्च को परिवार सहित अपने गांव गया हुआ था। 4 मार्च को वापस लौटने पर मकान के ताले टूटे हुए मिले।


चोरी हुए आइटम
घर में रखी लोहे की कोठी व बक्से से चांदी की तीन बड़ी और तीन छोटी पायजेब की जोड़ियां, कानों के चांदी के पत्ते, एक हायली और पैरों की बिछुड़ियां सहित करीब 600-700 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी हो गए। इसके अलावा, करीब 10-15 ग्राम सोने की अंगूठियां और लगभग 10 हजार रुपये नकद भी गायब थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!