Dark Mode
किसानों के वाहनों के चालान नहीं करने की मांग की लक्ष्मी जैन ने

किसानों के वाहनों के चालान नहीं करने की मांग की लक्ष्मी जैन ने


टोंक । ग्रामीण क्षैत्रों से शहर टोंक में आने वाले किसानों एवं ग्रामीणों के इन दिनों यातायात पुलिस द्वारा किये जा रहे वाहनों के चालानों की समस्या से किसानों का दर्द समझते हुए पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज से गुहार लगाते हुए किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपकर मांग की है। इस मौक पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन के साथ युवा नेता विनायक जैन, कालूराम, नाथू, सांवरमल जाट, गोविंदराम, कालू, कजोड़, बाबूलाल आदि ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया कि कुछ समय से टोंक शहर के मुख्य प्रवेश स्थलों जिनमें कामधेनु सकिल, सवाई माधोपुर पुलिया, छावनी, बस स्टैंड एवं टोंक शहर के अन्य स्थानों से टोंक में आने वाले आस-पास के गरीब ग्रामीणों के वाहनों के यातायात पुलिस द्वारा चालान किए जा रहे हैं। पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने एसपी को जानकारी देते हुए बताया कि टोंक शहर में प्रतिदिन ट्रेक्टरों, मोटरसाईकिलों से आस-पास के गरीब किसान लोग अपने किसी परिजन के बीमार होने पर,  जरुरी खरीददारी एवं फसलों को बेचने के लिए आते है, जिनका यातायात पुलिस द्वारा चालान करने पर उन्हें आर्थिक नुकसान व मानसिक तनाव हो रहा है। उन्होंने एसपी से आग्रह किया  कि कि आप सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत आर्थिक चालान ना करके उन्हें जागरुक कर हिदायत दें। ज्ञापन में कहा है कि अगर पुलिस की वास्तव में मन इच्छा दुर्घटनाओं को रोकने की है तो इस अभियान को नेशनल हाईवे पर चलाया जाए क्योंकि अधिकतर दुर्घटना नेशनल हाइवे पर ही होती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!