लक्ष्मी-नारायण को मिली महँगाई से राहत की गारंटी
7 योजनाओं के गारंटी कार्ड मिले तो सरकार का किया आभार व्यक्त
कोटा । नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 15 की रहने वाली नारायण हरि को महंगाई राहत कैम्प खुशियों की सौगात लेकर आया। महंगाई से राहत पाने की आस में वह कोटा दक्षिण नगर निगम द्वारा अग्निशमन केन्द्र श्रीनाथपुरम में आयोजित मंहगाई राहत कैम्प में पंजीयन कराने गई तो उसे 7 योेजनाओं में लाभ के लिए पात्र पाया गया। यही नहीं, उनकी बेटी लक्ष्मी को भी 7 योजनाओं का लाभ मिला है।
मंहगाई राहत कैम्प में जैसे ही उसे राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत में 7 योजनाओं में राहत देने के लिए 7 योजनाओं में लाभ के गारंटी कार्ड सौपें गये उसे खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नारायण हरि एवं उनकी बेटी लक्ष्मी को 7 योजनाओं का लाभ मिला है। राहत की उम्मीद में जब नारायण महँगाई राहत शिविर में पहुंची तो उनको 4 और उनकी बेटी लक्ष्मी को 3 योजनाओं का पात्र पाया जाकर पंजीयन किया गया।
राज्य सरकार द्वारा आमजन को घर बैठै लाभ देने के लिए आयोजित किये जा रहे शिविर में नारायण को अन्नपूर्णा फ्री राशन पैकेट, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है। बेटी लक्ष्मी को अन्नपूर्णा फ्री राशन पैकेट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है। नारायण योजनाओं का लाभ पाकर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए हुई कहती हैं कि भला हो मंहगाई के इस दौर में सरकार ने गैस सिंलंडर सस्ता किया है। घरेलू बिजली भी निशुल्क की है। इस बचत राशि का उपयोग वह बच्चों की पढाई मे ंकर सकेंगी। लक्ष्मी कहती है इस राहत के लिए वह सरकार की आभारी रहेंगी।