सीकर के लाल जी-20 सम्मेलन में
सीकर। सीकर के दो बेटों ने अपनी सेवाओं के साथ शहर का नाम रोशन किया है। डॉक्टर पूरण गुर्जर, जो वर्तमान में दिल्ली के लोकमान्य तिलक हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं, एक प्रतिष्ठित आर्थो विशेषज्ञ हैं, और हरि सिंह, जो वर्तमान में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर हैं, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और संगठनिक नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। सीकर के ये दोनो बेटे अपने समर्पण और प्रोफेशनलिज्म के साथ उच्च स्तरीय मेडिकल हेल्थ टीम के साथ दिल्ली में चल रहे त्र-20 सम्मेलन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सीकर के इन दोनों पुत्रों का यह समर्पण और उद्यम सीकर शहर के नाम को गर्व से ऊंचा करता है। हम सभी को गर्व है कि हमारे शहर सीकर के छात्र इस तरह से देश के नाम को रोशन कर रहे हैं।