Dark Mode
कुमावत समाज के लाल केसाराम कुमावत  को भूषण पुरुस्कार से सन्मानित किया

कुमावत समाज के लाल केसाराम कुमावत  को भूषण पुरुस्कार से सन्मानित किया

 
 
सुमेरपुर। पाली जिले सोजत तहसील केसाराम कुमावत एक सच्चे समाजसेवी हैं।उन्होंने महाराष्ट्र पुणे जैसे जंक्शन  में रहते हुए समाजसेवी केसाराम कुमावत बिबवेवाडी एक अच्छे समाजसेवी व गरीबों के मसीहा इंसान हैं।कुमावत ने पुणे जंक्शन में जरूरतमंद परिवार की सेवा कर उनके चांद की टुकड़े बनकर उभरते देख भूषण पुरस्कार से सम्मान मिला। 
कुमावत समाज विकास संस्था बिबवेवाडी के अध्यक्ष भी है, जिन्होंने रॉबिन हुड आर्मी से विवाह सांस्कृतिक कार्यकर्म,धार्मिक कार्यकर्म सत्संग भजन जैसे अनेको आयोजनों में भोजन ज्यादा बन जाता है। ऐसे में यह समाजसेवी अपने खुद का टेम्पो लेकर जाते और जहा भी आस पास या दूर गरीबो को भोजन बाटकर खिलाने का अभियान चलाकर सराहनीय कार्य किया हैं। इस नेक कार्य को लेकर कुमावत को वर्ष 2016 से अब तक कई पुरुस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। इस बार उनको राष्ट्र जागृती सांस्कृतिक महोत्सव २०२३ के दौरान  बिबवेवाडी भूषण पुरुस्कार से सन्मानित किया गया और सम्मान से नवाजा गया। यह आयोजन बाला ओसवाल नगरसेवक पुणे म.न.पा. सौ. दिपालीताई बाला ओसवाल मा. नगरसेवक पुणे म.न.पा. की तरफ से किया गया और उनके हाथों से कुमावत को पुरुस्कार दिया गया। कुमावत को सम्मान मिलने के बाद कुमावत समाज में ख़ुशी की लहर दौड़ गई । इस संदर्भ में राजस्थान सुमेरपुर के वरिष्ठ सवांददाता पुखराज कुमावत से बात करते हुए  कुमावत ने बताया की ये ख़ुशी की बात है की ऐसे समाजसेवी हमारी समाज में है और राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र में कुमावत समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। कुमावत समाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और   यह सन्देश प्रेरणा स्रोत हैं।
जब प्रत्येक नागरिक निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर अपने समाज के पीड़ित एवं दुखी लोगों की मदद करे.क्योंकि समाज के बिना किसी भी व्यक्ति का कोई स्वतंत्र अस्तित्व नहीं रह जाता हैं,मीडिया के सामने ऐसे अपने विचार प्रकट किए।  
नर सेवा नारायण सेवा की कामना से काम कर रहे समाज में  ऐसे समाजसेवियों की जरुरत है। 
 
केसाराम कुमावत की प्रेरणा लेकर समाज बंधुओं को आगे आकर सेवा करनी चाहिए और आप ऐसे ही समाजसेवा कर आगे बढ़े और समाज का नाम रोशन करे।
 
कुमावत विकास समाज बिबवेवाडी-
 
 समाजसेवी केसाराम कुमावत को भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा उनको बधाई दी गई।जिसमें संगठन मंत्री मोतीलाल बावलेचा,गोपाल मावर,राधेश्याम खनारिया,  श्यामसुंदर मालवीया,जोगाराम मुलेवा,सोहनलाल गुगोण,सुरेशमल, दिनेश मावर,रिंकेश मावर,चंद्राराम खनारिया,धन्नाराम मावर,राजूराम माल,जयप्रकाश बाकरेचा,भेराराम पीलोदिया,गणपत बाकरेचा आदि समाज बंधुओं  द्वारा कुमावत समाज बिबवेवाडी अध्यक्ष केसाराम कुमावत  को भूषण पुरुस्कार से सन्मानित होने पर जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी,साथ में सभी ने कहा हमे गर्व है की हमारे अध्यक्ष की और से समाज उत्थान का इतना अच्छा समाजसेवा का काम कर रहे है,हम ईश्वर से यही कामना करते की उनकी ऐसे ही और सेवा बढ़ती रहे।
 
कुमावत क्षत्रिय समाज उन्नती ट्रस्ट वारजे-
 
पुणे कुमावत क्षत्रिय समाज उन्नति ट्रस्ट अध्यक्ष  रतनलाल कुमावत,देवाराम कालोर,मोहनलाल जोजावर,भंवरलाल कालोर, जेठाराम टाक,खीमाराम रोटावण,  उदाराम चांदोरा,रमेश बागरेचा, मोहनलाल बागरेचा,विंजाराम बोईसा,जगदीश जालोरा,मिश्रीलाल धनारिया,महेश कुमार वागरी, केसाराम बोरावर, छोगाराम बागरेचा, सोहनलाल वागरी, पूराराम चांदोरा, भंवरलाल टाक,भंवरलाल बागरेचा,मोहनलाल रोटावण आदि समाज बंधुओं की और से कुमावत समाज बिबवेवाडी अध्यक्ष केसाराम कुमावत २०२३ बिबवेवाडी भूषण पुरुस्कार से सन्मानित होने पर शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार समाज का नाम रोशन करते रहे और समाज की निरंतर सेवा करते रहे।
 
 
(मारु कुम्हार) कुमावत क्षत्रिय समाज हड़पसर-
 
इसी प्रकार अध्यक्ष वजाराम बड़वाल, नारायणलाल धनारिया, कपूराराम जालोरा,हंसाराम सोंगर, मूलाराम धनारिया,मगाराम वावदरा, पुनाराम सावलेशा,रूपाराम मुलेवा,पत्रकार दयावान कुमावत,ज्येष्ठ सल्लागार, इंदाराम टाक,भगाराम धनारिया,लुम्बाराम जालोरा,लादूराम सोंगर,भवरलाल बड़वाल,भूराराम वावदरा,जसाराम, भोमावत,भरत तलेसा,केसाराम बोरावर,जगदीश हिकण,घीसुलाल मेड़तिया, रामलाल जालोरा समेत  सैकड़ों समाज बंधुओं ने कुमावत समाज बिबवेवाडी अध्यक्ष केसाराम को भूषण पुरुस्कार से सन्मानित होने पर बधाई देते हुए समाज सेवक के नेक कार्य की भूरि-भूरी प्रंशसा की। समाज में ऐसे समाजसेवियों की बहुत जरुरत है जो मानव की सेवा करने में रुचि रखते है।और समाजसेवा से समाज मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे है।
 
 
उसी के साथ सवांददाता से बात करते हुए समाजसेवी केसाराम कुमावत ने कहा की अपना पेट तो जानवर भी भरते हैं.मगर मानव में ख़ास बात यह हैं कि वह समूचे समाज के हित की सोचता हैं तथा हर जरूरतमंद की मदद करने के लिए भी आगे आते हैं। निस्वार्थ भाव से किसी दूसरे की मदद को ही समाज सेवा कहा जाता हैं।
समाज सेवा एक पुण्य कार्य हैं, इसके कारण लोग अमर हो जाते है। उन्हें सदियों तक याद भी किया जाता हैं.बड़ी से बड़ी सामाजिक बुराई को समाज सेवा रुपी हथियार की मदद से दूर किया जा सकता हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!