लालचंद मोयल बने पेंशनर समाज के अध्यक्ष
सोजत। पेंशनर समाज के वार्षिक अधिवेशन में चुनावी प्रक्रिया भी की गई जिसमें सर्व सहमति से निर्विरोध लालचंद मोयल पेंशनर समाज के अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। चुनाव अधिकारी नाहर सिंह राठौड़ वह जयदेव शर्मा थे। चुनाव के लिए समय सीमा में एक ही आवेदन मोयल का प्राप्त हुआ। जो वेद पाया गया तत्पश्चात नाहर सिंह राठौड़ ने पेंशनर समाज अध्यक्ष के लिए लालचंद मोयल के नाम की घोषणा की तथा उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। मोयल के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पेंशनरों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया तथा बधाई और शुभकामनाएं पेश की। आपको बता दें कि लालचंद मोबाइल का पिछला कार्यकाल भी बहुत ही सराहनीय रहा रहा था इन्होंने करोना काल में पेंशनरों के साथ ही जनमानस की खूब सेवाएं की तथा पेंशनर समाज को उच्चाईयां प्रदान की।