Dark Mode
लालसोट के पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा ने गृहण किया कार्यभार

लालसोट के पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा ने गृहण किया कार्यभार

 

 लालसोट। नवसृजित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर लालसोट विधानसभा क्षेत्र के प्रथम एएसपी के रूप में रामचंद्र सिंह नेहरा ने कार्यभार संभाला। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहरा ने दैनिक हुक्मनामा समाचारपत्र से रूबरू होते हुए कहा कि लालसोट क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम करना एवं अपराध होने पर उन्हें डिटेक्ट करने के साथ ही आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं महिला अपराध को रोकना ही प्राथमिकता रहेगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में विधानसभा पूरक बजट लालसोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय स्वीकृत हुए हैं। जिसके तहत अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा ने प्रथम एएसपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। अब शीघ्र ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर पद पर भी नियुक्ति होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!