लामाना व जेठाना भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
मांगलियावास। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बननेे के साथ ही आस पास के गांवो के भाजपा कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर फैल गई। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से रामस्वरूप लाम्बा के जितने पर कार्यकर्ता खुशी से झुम उठे। जीत की खुशी के साथ ही कार्यकर्ता जेठाना,अमरगढ़ गांव के मुख्य चौराहे पर पहुचे।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मिठा कराकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया।इस अवसर पर नसीराबाद विधानसभा के आईटी सहसंयोजक देवीसिंह रावत, युवा मंडल उपाध्यक्ष नेकराज सिह, महावीर सिह, पांचुसिह, जगदीश सिंह, तारासिह, सांवरसिह, वार्ड पंच मनोज भाट, मोहनसिंह, शंकरसिह, विक्रम, गणपतसिह, जय सिह, तेजासिह, महेंद्रसिंह फौजी, सुरेन्द सिह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह मांगलियावास परिक्षेत्र के जेठाना, गोला, लामाना, केसरपुरा, दांतडा, मकरेड़ा दौलतखेड़ा, अर्जुनपुरा जागीर समेत आसपास के गांव में विधायक लांबा के जीत की खबर के साथ ही ढोल डीजे की धुन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाना आरंभ कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता नाचते गाते हुए नवनिर्वाचित विधायक रामस्वरूप लांबा के साथ ही पीएम मोदी, तेजाजी महाराज के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं की टोली ने आतिशबाजी कर भाजपा की जीत की खुशियों को दुगना कर दिया। जीत की खुशी मनाने तथा बधाईयो का दौर जीत के दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। फोटो कैप्शन- नसीराबाद विधानसभा में भाजपा की जीत पर अमरगढ़ में मिठाई बांटते भाजपा कार्यकर्ता। जेठाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर नाचते गाते फटाके छोड़ते हुए जीत का जश्न मनाया।