हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत लाम्बा ने किया खाटूश्यामजी में जनसम्पर्क
खाटूश्यामजी । दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खाटूश्यामजी में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यो और राजस्थान कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं को राज्य मंत्री सीताराम लांबा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों एंव युवाओं से चर्चा की।इस दौरान पीसीसी आईटी सेल उपाध्यक्ष अभिषेक सोमरा,बजरंग बिजारणिया,पवन शर्मा, सुभाष राव,सुवालाल मुवाल,सागर वर्मा,लालचंद हरिजन, राजू आलोदा,अजय सैन,मुकेश बिजारनीय, दीपक निमावत,बीरबल कुड़ी,पवन पूनिया, श्रवण भामू,मुकेश धायल, श्रवण साखुनिया,महादेव मील, सांवर बगड़िया, बनवारी मावलीया, रंजीत गुर्जर मौजूद रहे।इस दौरान भारत जोड़ो यात्री रहे सीताराम लांबा ने राहुल गांधी का संदेश भी आमजन तक पहुंचाया।