Dark Mode
खींवसर औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को जल्द आवंटित होंगे भू-खंड – उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

खींवसर औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को जल्द आवंटित होंगे भू-खंड – उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

जयपुर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र के रीको औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिमार्केशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत औद्योगिक क्षेत्र के डवलपमेंट पर कार्य शुरु किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि खींवसर रीको औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों के लिए शीघ्र ही भूखंड आवंटन प्रक्रिया शुरु की जाएगी। उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़प्रश्नकाल के दौरान सदस्य श्री रेवंतराम डांगा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी 2026 को भूमि का आवंटन कर 17 फरवरी को लीज डीड भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आवंटित भूमि के कब्जे एवं नामान्तकरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इससे पहले विधायक श्री डांगा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि जिला कलक्टर नागौर द्वारा 2 जनवरी 2026 को विधानसभा क्षेत्र खींवसर के ग्राम खींवसर की 12.1405 हैक्टेयर भूमि का नवीन औ‌द्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए रीको को आवंटन किया गया है। कर्नल राठौड़ ने बताया कि औ‌द्योगिक क्षेत्र कानियोजन एवं विकास कार्य करवाये जाने के बाद उद्यमियों को भूखण्ड आवंटन की कार्यवाही की जा सकेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!