Dark Mode
सरकारी भवनों के लिए आरक्षित जमीन हटाया अतिक्रमण

सरकारी भवनों के लिए आरक्षित जमीन हटाया अतिक्रमण

सावर। कस्बे के देवली रोड़ पर चौसला कॉलोनी क्षेत्र में सरकारी
भवनों के लिए आरक्षित जमीन पर किए गए अतिक्रमण को गुरूवार को सावर तहसील
प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से हटाने की कार्रवाई की।
कस्बे के देवली रोड पर चौसला कॉलोनी क्षेत्र में राज्य सरकार ने सरकारी
भवन निर्माण के लिए जमीन का आवंटन किया गया था। सरकारी भवनों के लिए
आरक्षित की गई जमीन पर अनेक लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। सरकारी भवनों
के निर्माण में अतिक्रमण बाधक बन रहा था। अतिक्रमण हटाने के मामले पर
कार्रवाई को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन सावर ने सावर तहसीलदार रामराय
मीणा को अवगत कराया। तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले का
अवलोकन करने पर अतिक्रमण पाया। तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का
निर्णय लिया लेकर गुरूवार को सावर तहसीलदार मीणा राजस्व टीम व ग्राम
विकास अधिकारी के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे।  तहसील प्रशासन की
सूचना पर सावर थाने का पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी
में जेसीबी ने सरकारी जमीन पर काबिज अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया
जेसीबी ने जमीन पर बनी दीवारे,मौके पर बने बाड़े आदि को हटा दिया। उधर
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ अतिकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर
अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते अतिकर्मी
कोई विरोध नहीं कर सके। जेसीबी ने सरकारी जमीन पर काबिज अतिक्रमण को हटा
दिया। अतिक्रमण हटने के बाद तहसील प्रशासन ने उक्त जमीन को ग्राम पंचायत
प्रशासन सावर को सौंप दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!