Dark Mode
शेखावाटी युवा महोत्सव में रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 12 अप्रेल

शेखावाटी युवा महोत्सव में रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 12 अप्रेल



दौसा .
राजस्थान युवा बोर्ड के द्वारा सीकर में 18 व 19 अप्रैल को "शेखावाटी युवा महोत्सव" का आयोजन किया जा रहा है, जो की संभाग स्तरीय आयोजन है | इसमें जयपुर संभाग के पाँचो जिले अलवर, जयपुर, दौसा, सीकर व झुंझुनू से 2000 से ज्यादा युवा भाग लेंगे |
 जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि इस आयोजन में 15 से 29 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते है | इसमें मुख्य प्रतियोगीताएं पेंटिंग , फोटोग्राफी ,पोस्टर  मेकिंग ,  कविता लेखन, स्लोगन लेखन ,नाटक , एकल व समूह गायन , एकल व समूह नृत्य , भाषण प्रतियोगिता विलुप्त होती राजस्थान कला व वाद्ययंत्र आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।
 उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियो को जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक  सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी।इसमें सभी प्रतिभागियो को राजस्थान युवा बोर्ड की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसमें हर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए आवास व भोजन की व्यवस्था की जायेगी तथा यात्रा भत्ता भी दिया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!