टेक्नो रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर
सीकर। प्रतिभाओं को तलाश कर तराशने के महाअभियान के तहत आयोजित की जा रही प्रतिभा खोज परीक्षा टेक्नो 24 सीएलसी द्वारा का प्रतिभागियों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी सीओओ समर चौधरी ने बताया कि यह परीक्षा कक्षा 5 से 10 तथा 11वीं और 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए है जिसमे सीबीएसई, आईसीएसई और किसी भी स्टेट बोर्ड का छात्र भाग ले सकता है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रतिभागियों को दुबई, सिंगापुर या हांगकांग की विदेश यात्रा1.31 करोड़ के मेगा कैश प्राइज, 31 लाख के जोनल कैश प्राइज, 31 करोड़ की छात्रवृति और 22400 सुनिश्चित जोनल रिवाड्र्स जीतने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सीएलसी टेक्नो का आयोजन राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश राज्य के 118 जिलों में 285 केंद्रों पर 5 नवंबर को किया जा रहा है जिसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है। समर ने बताया की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है अत: प्रतिभागी नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए टेक्नो की वेबसाइट www.clctecno.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। चौधरी ने बताया की सीएलसी हमेशा से ही प्रतिभाओं के सपनो को हकीकत में बदलने के लिए उचित मंच प्रदान करती आ रही है और टेक्नो 24 इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है। अगर आपके अन्दर प्रतिभा है तो सीएलसी आपके सपनो को मंजिल तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।