Dark Mode
विशेष योग्यजन पुरस्कार के लिये आवेदन की अन्तिम तिथि 21 अक्टूबर तक

विशेष योग्यजन पुरस्कार के लिये आवेदन की अन्तिम तिथि 21 अक्टूबर तक

सवाई माधोपुर। आगामी 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विशेष योग्यजनों एवं विशेष योग्यजन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों, संस्थाओं, कार्यालयों एवं अन्य को राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरीशंकर मीणा ने बताया कि आवेदन की अन्तिम तिथि 21 अक्टूबर है। निर्धारित प्रारूप एवं निर्धारित श्रेणी में आवेदन करना आवश्यक होगा। पुरस्कार हेतु आवेदन 2 श्रेणी में किये जा सकेंगे। पहली श्रेणी सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन व्यक्ति एवं दूसरी श्रेणी विशेष योग्यजन के क्षेत्र में कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्था, कार्यालय, एजेंसियों एवं अन्य के लिये है। आवेदक को आवेदन के साथ वांछित दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक होगा। प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाकर निदेशालय जयपुर भिजवाया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!