स्व.श्रीमती सत्यभामा पुरोहित स्मृति स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 20 को
फलोदी - टीम रक्षक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र फलोदी एवं टीम महेश व्यास के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक कार्यकर्ता स्व.श्रीमती सत्यभामा पुरोहित की पुण्य स्मृति अवसर पर 20 अप्रैल को प्रातः 10:00 से 2:00 तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय जिला अस्पताल फलोदी में आयोजित किया जाएगा।
रक्षक नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर भास्कर पुरोहित ने बताया कि ये रक्तदान शिविर उनकी माताजी स्व.श्रीमती सत्यभामा की दूसरी पुण्य तिथि अवसर पर आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक के साथ सोशल मीडिया पर रक्तदाताओं को शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया जा रहा है। पुरोहित ने बताया कि उनकी माता जी सदैव परमार्थ कार्यों में अग्रणी भूमिका में रहती थी उनके ही संस्कारों से मेरी संस्था द्वारा नशे में लिप्त युवा पीढ़ी को नशा मुक्ति का संदेश देकर नशा छुड़ाने का कार्य कर सामाजिक सरोकार निभाय जा रहा है। पुरोहित ने कहा कि माता जी के पद चिन्हों पर चल कर हमारी टीम रक्षक नशा मुक्ति केंद्र समाज में व्याप्त कुरितियां व युवाओं में फैलती नशे की लय को छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा है।