जिला बनने पर लटियाल मण्डल ने ओम जोशी का किया सम्मान
मण्डल सदस्यों ने जोशी जी के विधायक काल में जिले बनाने के प्रयासों को सराहा ओर उनके कार्यो को याद किया । इसी मौके पर सभी सदस्यों ने पूर्व विधायक बालकिशन जी थानवी (लाल जी) को भी याद किया । फिर लटियाल माता के मुख्य पुजारी भगवती लाल शर्मा के हाथों से पूर्व विधायक जोशी जी को साफा पहनावाया ओर सभी ने अपर्णा ओढा कर स्वागत किया। इस दौरान मण्डल के अशोक व्यास पार्षद ,संजय बोहरा ,राजू व्यास, शिव पंचारिया, जयप्रकाश बोहरा , सुनील व्यास( रोमन), रवि थानवी , पल्लव थानवी,गौरव बोहरा,रमेश ओझा ,नथमल दया, सचिन टरु, पिंटू टरु, नरेंद्र पंवार, अर्जुन चारण,सन्तोष भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।