Dark Mode
हास्य कवि सम्मेलन में देर रात तक लगे ठहाके, जमकर बजीं तालियां

हास्य कवि सम्मेलन में देर रात तक लगे ठहाके, जमकर बजीं तालियां

सुनेल. समाजसेवी व सरपंच प्रतिनिधि बलराज जयपूरी के आयोजन में गुरुवार रात्रि में सुनेल कस्बे की आवासन मंडल कालोनी में विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजित हुआ. चर्चित इस आयोजन में सुनेल वासी गवाह बने। लोग गुरुवार की देर शाम से ख्याति प्राप्त कवि रचनाओं पर देर रात तक ठहाके लगाते रहे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने लोग खूब आनंदित हुए और इस आयोजन की समाजसेवी व सरपंच प्रतिनिधि बलराज जयपूरी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस हास्य कवि सम्मेलन में क्षेत्र के मिश्रोली निवासी हास्य कवि भेरू नखराला ने धमाकेदार शुरुआत करके लोगों को खूब हँसाया।नखराला जी व संचालक भेरू चौहान के बीच खूब हास्य नोंक झोंक हुई।इसके बाद वाह भाई वाह फेम हास्य कवि राजेश लोटपोट ने अपने अनोखे अंदाज में सभी को हँसा हँसा के लोटपोट कर दिया। उन्होंने देश की सेना पर " भारतीय सेना थारे जैसा न कोई "गीत सुनाकर माहौल कों देश भक्ति पूर्ण कर दिया। अगले क्रम पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रसिद्ध हास्य कविबंधु भेरू चौहान ने अपने चुटीले अंदाज से खूब तालियां बटोरी। उन्होंने प्रभु राम पर अपनी रचना " कहो मेरे राम कैसे आयेंगे। सुनाकर माहौल को राममय कर दिया। अंत में कस्बे के वरिष्ठ कवि डालू राम जी मोड ने शिखर कलश रखा व अपनी शानदार साहित्यिक रचनाओं से सभी को रिझाया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में बलराज जयपूरी ने भी अपनी रचना सुनाकर सबकी दाद बटोरी। रात 1 बजे तक चली इस हास्य महफ़िल में अंत में सरपंच साहिबा सीमा जी जयपुरी जी व उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सभी का आभार जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!