सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
तारानगर. तारानगर के राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंम हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. केशर देव सहित अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंम किया एवं प्रथम दिवस पर परिसर में साफ सफाई की। महाविद्यालय प्राचार्य ने केशर देव ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी हीरालाल, डॉ सुभाष चंद्र, डॉ मोहन लाल, सुभाष चंद्र , रेखा नेहरा, राधा कृष्ण, सुभाष मीणा आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन स्वयं सेविका किरण ने किया।