Dark Mode
स्वच्छता अभियान चलाया

स्वच्छता अभियान चलाया

रतनगढ़ ।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों द्वारा राम जन्मभूमि आनंदोत्सव समिति के कार्यालय रामचन्द्र मन्दिर, गनेड़ीवाल मन्दिर में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में करीब 36 युवा स्वयं सेवकों ने मन्दिर परिसर की साफ सफाई की। स्वयं सेवकों ने पूरे उत्साह और मनोयोग से मन्दिर के बगीचे और मार्गों की साफ सफाई कर इस आनंदोत्सव कार्यालय की सुंदरता में अपना योगदान दिया। ज्ञातव्य रहे कि आगामी 22 जनवरी 2024 को राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत सभी घरों में निमंत्रण हेतु पीले चावल, अयोध्या राममन्दिर का चित्र तथा आयोजन समिति अयोध्या के द्वारा जारी उत्सव के आयोजन सम्बंधी निर्देशों का पत्रक नगर एवम ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा इसी कार्यालय से संचालित होगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के सह संयोजक गिरधारी लाल इंदौरिया व राजेन्द्र चांदगोठिया ने सभी नागरिकों को इस कार्यालय में आकर इस उत्सव हेतु योगदान करने का आह्वान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!