Dark Mode
तीसरे दिन भी वकीलों की सम्पूर्ण न्यायिक कार्य वहष्कार जारी

तीसरे दिन भी वकीलों की सम्पूर्ण न्यायिक कार्य वहष्कार जारी

भुसावर .  भुसावर उपखंड मुख्यालय पर एसीजेएम न्यायालय की मांग गत कई वर्षों से की जाती रही है !  मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा 2023-24 के दौरान वैर विधानसभा में एसीजेएम न्यायालय की खोलने की घोषणा की जिस पर राज्य सरकार की ओर से विधानसभा मुख्यालय वैर पर एसीजेएम न्यायालय खोलने की प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही अन्य प्रक्रियाएं प्रारंभ की गई हैं! विधानसभा मुख्यालय वैर पर पूर्व में ही एसीजेएम न्यायालय संचालित है,विधानसभा क्षेत्र के दूसरे उपखंड मुख्यालय भुसावर पर आवश्यकता को देखते हुए यहां की आम जनता एवं अभिभाषकों द्वारा राज्य सरकार / राजस्थान उच्च न्यायालय से भुसावर न्यायालय में परिवादो की अधिकता को देखते हुए एसीजेएम न्यायालय खोले जाने की मांग की गई थी! 
 मंत्री ने स्थान परिवर्तन का आमजन को दिया था आश्वासन-
    बजट घोषणा के बाद पहली बार भुसावर उपखंड मुख्यालय के जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में अनेकों योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने आए स्थानीय विधायक एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव ने आमजन को आश्वासन दिया था कि बजट घोषणा में व्हेयर विधानसभा क्षेत्र में खोले गए एसी जीएम कोर्ट को साबर में ही स्थापित कराया जाएगा इसके लिए संशोधित आदेश जारी कराए जाएंगे सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री जाटव ने राज्य सरकार के न्यायिक विभाग को पत्र भी लिखे उपरांत इसके नोटिफिकेशन जारी होने से स्थिति सभी के सामने आई किसी तरह का कोई भी स्थान परिवर्तन नहीं किया गया!
  तीसरे दिन भी  कलम बंद के साथ कार्यवाही का
भुसावर अभिभाषक संघ की ओर से की जा रही कलम बंद हड़ताल कर संपूर्ण न्यायिक कार्यों का बहिष्कार के अंतर्गत शनिवार 17 जून 2023 को  तीसरे दिन भी कलम बंद के साथ संपूर्ण न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहा।अभिभाषक संघ भुसावर के अध्यक्ष नैमीचन्द जैमन ने बताया कि  वैर में पूर्व में एसीजेएम न्यायालय स्थापित है, भुसावर में मापदंडों के अनुसार न्यायिक कार्यों की पेण्डैन्सि अधिक है! जैमन ने बताया कि जब तक एसीजेएम न्यायालय भुसावर में स्थापित नहीं हो जाता आन्दोलन जारी रहेगा! हडताल में अभिभाषक संघ अध्यक्ष नैमीचन्द जैमन, सचिव छोटे लाल मीणा पूर्व अध्यक्ष सुशील पांडे, रमेश चंद्र पांडे, धनेंद्र पांडे, सदस्य राजू सैनी, इंद्र दत्त पांडे, लेखराज चौधरी ,राजेश पांडे ,मनोज दत्त पांडे, उदय भान मीणा, विनोद शर्मा, नवीन कुमार पांडे, पप्पू राम, आजाद बाबू, मनोज पांडे, महेश मीणा, धर्मेंद्र शर्मा ,चंद्रशेखर तिवारी, शांति स्वरूप शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता गण उपस्थित रहे! 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!