एडीजे कोर्ट की घोषणा पर वकीलों ने की मिठाई वितरित
नदबई । नदबई मुख्यालय पर एडीजे कोर्ट की घोषणा होने पर बार-एसोसिएशन सदस्यों ने खुशी जताते हुए मिठाई वितरित की। इससे पहले बार-एसोसिएशन कार्यालय पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदीरा की अध्यक्षता में सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बार-एसोसिएशन सदस्यों ने एडीजे कोर्ट खुलने की घोषणा पर प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर अवाना का आभार जताया।
बाद में बार-एसोसिएशन सदस्यों ने एक-दूसरे को माला पहनाते हुए मिठाई वितरित कर खुशी व्यक्त की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह फौजदार, गजराज सिंह फौजदार, लखन भातरा, मुकेश शुक्ला, रामकिशन गुर्जर, रघुवीर शरण गुप्ता, महेन्द्र मीणा आदि मौजूद रहे।