Dark Mode
 वकीलों ने दिया सभापति को ज्ञापन जमीन आवंटन की मांग

 वकीलों ने दिया सभापति को ज्ञापन जमीन आवंटन की मांग

 

मदनगंज किशनगढ़।  बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव पंडित रूपेश शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में वकीलों ने सभापति दिनेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर एडवोकेट कॉलोनी के लिए जमीन आवंटित किए जाने की मांग की। वकील रूपेश शर्मा ने बताया कि किशनगढ़ कोर्ट परिसर में 407 वकील है जो न्यायहित में जनता की पैरवी कर उन्हे न्याय दिलवाते है। पूर्व में बोर्ड की मीटिंग में पूर्व पार्षद रूपेश शर्मा ने एडवोकेट कॉलोनी के लिए जमीन आवंटित करने हेतू मांग रखी थी। जिसमें सर्व सम्मती से प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन उक्त प्रस्ताव पर कोई किर्यांन्विति नही की गई। ज्ञापन में उक्त प्रस्ताव की स्वीकृति डी एल बी से मंगवाने एवं वकीलों की कालोनी हेतु जमीन आवंटित करने को मांग को। इस दौरान शिव धाभाई, हीरालाल चौधरी, राधेश्याम मालाकार, राकेश शर्मा, पियूष धाभाई, अब्दुल अजीज, राजेंद्र शर्मा, भेरू सिंह धाभाई, नारायण लाल सेन, कृष्णावतार शर्मा, गोपीराम डूकया, गणेश, सुरेश कुमार शर्मा, सिकंदर खान, भवारलाल प्रजापत ब्रिजेश शर्मा सुरेश गोडेश्वर पदम राज सैनी परमेश्वर बाना गोविंद मेघवाल तनवीर सोलंकी महेंद्र परसोया मनीष चौहान निर्मल सोनी नरेंद्र सैनी अशोक विजयवर्गीय अमित अग्रवाल सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!