भाजपा विधि प्रकोष्ठ के वकीलों ने खेली होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
जयपुर विधि प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संयोजक सौरभ सारस्वत ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फूलों की होली खेली गई। विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि सांसद राव राजेन्द्र सिंह, मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक गोपाल शर्मा, हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल, महासचिव दीपेश शर्मा, अतिरिक्त महाधिवक्ता सुरेंद्र सिंह नरूका, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, राजेन्द्र सिंह शेखावत, निवर्तमान उप महापौर पुनीत कर्नावट, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, चन्द्र मोहन बटवाड़ा, अधिवक्ता दिनेश पाठक, जनप्रतिनिधि, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद रहें।