पानी की समस्या को लेकर लक्ष्मणगढ़ मालाखेड़ा मार्ग पर लगाया जाम
लक्ष्मणगढ़ । तहसील क्षेत्र के ग्राम महाराजपुरा के ग्रामीणों ने हजारिया लक्ष्मणगढ़ मालाखेड़ा रोड पर पानी की समस्या को लेकर जाम लगाया। मार्ग अवरुद्ध होने से यात्री काफी परेशान थे। उधर से निकल रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की पानी की समस्याओं से अवगत कराया। एवं शीघ्र ही पानी की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए ग्रामीणों को समझाइश कर वार्तालाप कर जाम खुलवाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने शीघ्र ही पानी की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों ने सहमति व्यक्ति कर जाम को हटाया।