Dark Mode
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ का किया स्वागत

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ का किया स्वागत

सरवाड़. नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के सरवाड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की ओर से खीरिया टोल नाके के पास पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम की अगुवाई में नेता प्रतिपक्ष राठौड़ का माला व साफा बंधवा कर स्वागत किया। इस मौके पर राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को सता से बाहर करने के लिए काम करें । उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस सरकार ने चुनाव के दौरान झूठी घोषणाएं करते हुए सता में आ गई लेकिन सता में आने के बाद कॉन्ग्रेस अपने वादे भूल गई। विकास के नाम पर कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर प्रचार प्रसार करने और कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने की अपील। इस दौरान हरिमोहन शर्मा, किशन लाल बेरवा, प्रह्लाद खारोल, रामेश्वर गोस्वामी, राजवीर भीचर, महावीर प्रजापत, अभिनव पाटनी, पवन साहू, भगवान दत्त शर्मा, नेमीचंद मेवाड़ा,  रामकुमार जाट,  दुदाराम कीर, मदनलाल लक्षकार, सुरेश पालीवाल, बालू धाकड़, रामकिशन धाकड़, अजीत सिंह, रतन जाट,  गुर्कश जाट सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!