नेता प्रतिपक्ष राठौड़ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रतनगढ़ । विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ का पहली बार रतनगढ आगमन पर टोल नाक के पास सरंपच प्रतिनिधि पवनसिंह राठौड़, एन.एच. 11पर स्थित होटल पर पुर्व मंत्री राजकुमार रिणवा व स्थानीय पिंजरा पोल गौशाला के पास भाजपा नेता भागीरथ सिंह राठौड़ के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया । कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राठौड़ का शॉल, साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की लूट और झूठ की सरकार अब कुछ दिनों की मेहमान है, कांग्रेस के राज में किसान, मज़दूर, व्यापारी, बेरोजगार युवा सभी दुखी हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सारण, पदमसिंह राठौड़ आदि मंचासीन अतिथि थे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक, बजरंग गुर्जर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, सरपंच हरिप्रसाद दायमां, गिरधारीलाल खीचङ, रणवीर सिंह ठठावता, समंदर सिंह, इन्द्र सिंह हरदेशर, भजनदास स्वामी, गोपाल सहू, हुडेरा सरपंच चंपाराम मेघवाल, गिरधारीलाल जांगीङ, महेंद्र सिंह मालपुर, मुखाराम कङवासरा, भागीरथ सिंह हिरणा, सांवतिया सरपंच बाबूलाल, सरपंच भंवरलाल पूनिया, जालेउ सरपंच किशन सिंह, लूंछ सरपंच संपत नायक, पवन सिंह राठौड़, सरपंच दातार सिंह, विक्रम सिंह गौरीसर, सरपंच शेखीसर दातार सिंह, संदीप सिंह ढाकास, जितेंद्र सिंह रामसीसर, दीपेन्द्र सिंह खोटिया, छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मी कंवर, भरत सिंह आलसर, गिरधारी दान चारण, करणी सिंह राजियासर, जसवंत सिंह पायली, लधासर सरपंच किशन सिंह, महावीर नायक, निरंजन ढुकिया, त्रिलोकाराम पूनिया, ताराचंद शर्मा, विनोद स्वामी, परमेश्वर थोरी, ओमप्रकाश जांगीङ, बनवारी शर्मा, रमेश कुमार पारीक, मनोज हारित, राजकुमार सोनी, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, मदनलाल सैनी, नवल महर्षि, संतोष कुमार जोशी, भगवान सिंह, आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने किया।