Dark Mode
स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर नेताओं ने किया जन सम्पर्क

स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर नेताओं ने किया जन सम्पर्क

 
तारानगर .  तारानगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधान सभा चुनाव में कोंग्रेस से स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर बुधवार को महासिंह सिहाग, डॉ.महेश शर्मा, नरेश सहारण जैलदार, जयसिंह मेघवाल,  थानाराम सैनी, अदरीस खान, प्रेम मेघवाल, अयूब खान आदि ने शहर के  वार्डो में जनसंपर्क किया एवं आगामी 23 जुलाई रविवार को गढ़ के आगे होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन का पीला चावल बांटकर न्योता दिया, लोगो के अभाव-अभियोग सुने एवं आमजन ने स्थानीय विधायक की मांग उठाई व राजस्थान सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में वार्डवासियों को जानकारी दी। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए निर्देशित किया। टीम ने समस्त समस्या समाधान का आश्वासन दिया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!