League one: पीएसजी की जीत में मेस्सी का गोल, एमबाप्पे चोटिल
पेरिस। विश्व कप विजेता फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने मोंटपेलियर के खिलाफ पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की 3-1 से जीत में एक गोल किया जबकि टीम के एक अन्य दिग्गज कीलियन एमबाप्पे पेनल्टी पर दो बार चूकने के बाद चोटिल हो गये। इस जीत से लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग) की तालिका में पीएसजी ने शीर्ष पर स्थिति मजबूत करते हुए अपनी बढ़त पांच अंक की कर ली। मेस्सी ने मैच के 72वें मिनट में गोलकर पीएसजी की बढ़त को 2-0 कर दिया। उनसे पहले फाबियान रुइज ने 55वें मिनट में टीम का खाता खोला था जबकि वॉरेन जैरे-एमरी ने आखिरी लम्हों (90+2 मिनट) में गोल कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।