Dark Mode
आबादी भूमि का पट्टा मिला, आदेश योगी का सपना हुआ साकार

आबादी भूमि का पट्टा मिला, आदेश योगी का सपना हुआ साकार

जयपुर। जयपुर जिले की जमवारामगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भानपुर कलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आदेश योगी पुत्र नाथूलाल योगी को उसके मकान का पट्टा मिला है। वह लंबे समय से अपने आवासीय भूखंड के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्राप्त करने की प्रतीक्षा कर रहा था। भूमि का पट्टा नहीं होने के कारण उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी आती थी। ग्रामीण सेवा शिविर में उसे आबादी भूमि का पट्टा जारी किया गया। अब वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले पायेगा। आदेश योगी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीण सेवा शिविरों को आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!