लीलाधर स्वामी बने अध्यक्ष, पृथ्वीराज स्वामी सचिव
सूरतगढ़ . स्वामी समाज जन जागृति मंच की साप्ताहिक बैठक भामाशाह मुखराम स्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से लीलाधर स्वामी को अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यकरिणी का विस्तार करते हुए पृथ्वीराज स्वामी को सचिव घोषित किया गया। मंच द्वारा श्री गौशाला में एक पेड़ लगाकर कार्यकारणी को शपथ दिलाई गई।अध्यक्ष लीलाधर स्वामी ने अपने विचार रखते हुए कहा की मंच समय समय पर सामाजिक उत्थान के कार्य में अपनी भूमिका का निर्वहन करता रहेगा।
बैठक में भंवरलाल स्वामी, ओमप्रकाश स्वामी, लाधुराम स्वामी, चा ननमल स्वामी, ओमप्रकाश स्वामी (डाल), कान्हाराम स्वामी आनंद स्वामी, लालचंद स्वामी, श्रवण स्वामी पवन स्वामी, सहित समाज के गणमान्य लोग व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।