Dark Mode
पी एल वी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर

पी एल वी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर

भीनमाल। निकटवर्ती जुंजाणी में तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में विधिक साक्षरता का आयोजन हुआ।शिविर में पैरा-लीगल वोलेंटियर डिम्पल देवी सेन ने नरेगा महिला श्रमिकों को नाता प्रथा, मृत्यु भोज, मौताणा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियां को खत्म करने हेतु जागरूक रहने की बात कही।
पी एल वी ने निःशुल्क विधिक सेवा कार्यक्रम, लोक अदालत एवं अन्य सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं जैसे वरिष्ठ नागरिकों हेतु योजना, निःशुल्क शिक्षा, भरण पोषण कानून, महिलाओं के अधिकार आदि जानकारी दी गई। इस मौके पर मेट भावाराम राणा पुरुष एवं महिला मजदूर मौजूद रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!