Dark Mode
अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान में प्रदत्त निर्देशों की पालना में व जिला एवं सैशन न्यायाधीश श्री दिनेश त्यागी के निर्देशन में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर इस प्राधिकरण के क्षेत्राधीन संचालित महेश उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिवांची गेट, जोधपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिरकरण, जोधपुर महानगर के सचिव श्री राकेश रामावत द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित इस संस्थान के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री सचिव महोदय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाए जाने की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी तथा भारतीय संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार की विस्तृत जानकारी देते हुए नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्त्तव्यों के बारे में बताया तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की अल्स जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी साथ ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के प्रिंसीपल श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया करते हुए कानूनी जानकारियां प्रदान की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!