महिला व बालिकाओं को दी कानूनी जानकारी व कैरियर परामर्श
अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत आयोजित किया गया विधिक शिविर
बौंली. उपखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में शनिवार को आयोजित विधिक शिविर में महिला व बालिकाओं को कानूनी जानकारी व कैरियर परामर्श दिया गया। तालुका विधिक सेवा समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार नालसा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बौंली के तत्वावधान में पंचायत समिति सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत महिलाओं व बालिकाओं को कानूनी जानकारी देने के लिए यह विधिक शिविर लगाया गया था। इस विधिक शिविर में उपस्थित महिलाओं सहित विद्यालय, महाविद्यालय की बालिकाओं को तालुका विधिक सेवा समिति बौंली के अध्यक्ष वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नगेंद्र मीना व सवाई माधोपुर से आए विधिक सलाहकार प्रहलाद यादव द्वारा जागरूकता संदेश के साथ कैरियर परामर्श व महिलाओं संबंधी कानूनी जानकारियां दी गई।इस मौके पर महिला व बालिकाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाब दें उनकी कानूनी जानकारियों की जिज्ञासा को शांत किया गया। इस मौके पर विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व विधिक सलाहकार द्वारा उपस्थित बालिकाओं को शिक्षण सामग्री के किट्स भी वितरित किए गए। इस विधिक शिविर में राजकीय मॉडल विद्यालय, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, राजकीय बालिका विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय सहित अन्य विद्यालयों की बालिकाओं व शिक्षिकाओं ने भाग लिया था।