मोबाईल वैन के माध्यम से दी विधिक जानकारी
सरवाड़ . कस्बे में शुक्रवार को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के दिशा निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति सरवाड़ की ओर से मोबाइल वेन के माध्यम से विधिक जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किया गया। इससे पूर्व सिविल न्यायालय परिसर से रीडर महमूद खान द्वारा मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। लोकेश अरोड़ा ने बताया कि इस दौरान सापला गेट, सूपा, भगवानपुरा जालिया आदि गांव में मोबाइल वेन द्वारा लोगों को कानूनी जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए। इस दौरान लोगों को लोक अदालत, मध्यस्थता, बाल विवाह रोकथाम, कल्याणकारी योजनाओं, बाल श्रम निषेध, बालकों के अधिकार आदि के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष सुधीर कुमार पारीक, शैलेंद्र जैन, फिरोज मोहम्मद, विनोद मेहरा, निहाल चंद जैन, उगमा राम गुर्जर, ताराचंद धाकड़, विष्णु कुमार व्यास, प्रहलाद माली, अजय सैनी न्यायिक कर्मचारी लोकेश अरोड़ा, आमीन मंसूरी, गणेश सिंह, मुकेश टेलर, शेषाराम मीणा आदि उपस्थित थे।