Dark Mode
‘रैन बसेरों में आवासितों को दी विधिक जानकारी

‘रैन बसेरों में आवासितों को दी विधिक जानकारी


टोंक (हुक्मनामा समाचार)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रूबीना परवीन अंसारी ने बताया कि वर्तमान में ठण्ड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए खुले में रहने को मजबूर व्यक्तियों को रैन बसेरों में पहुँचाये जानें हेतु निर्देशित किया गया है, इसी के साथ यह भी निर्देश प्रदान किये गये है कि रैन बसेरों में आवासित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों से भी अवगत करवाते हुए यथा आवश्यक्ता नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जावे। उक्त दिशा-निर्देशों की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित दल के पैरालीगल वॉलेन्टियर्स हरिराम गुर्जर, राधा रानी साहू एवं प्रो-बोनों अधिवक्ता राजेश सिसोदिया द्वारा टोंक मुख्यालय पर संचालित रैन बसेरे में बुधवार की रात्रि के समय आवासित व्यक्तियों के मध्य उपस्थित होकर आवासित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत करवाते हुए नि:शुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। डॉ. रूबीना परवीन अंसारी ने बताया कि पीएलवी का दल गठित किया जाकर जरूरतमंद एवं बेघर बे-सहारा एवं खुले में रहने को मजबूर व्यक्तियों को रैन बसेरों के संबंध में जानकारी प्रदान कर रैन बसेरों में आवास लिए जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, ताकि कोई व्यक्ति ठण्ड के मौसम में खुले में रहनें को मजबूर न हो।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!